शिखर धवन ने मैन ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद कही ये बड़ी बात…

तीसरे टेस्ट मैच में 123 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 119 रन और पूरी सीरीज में बल्ले से चमकने वाले शिखर धवन को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज जीतने के बाद धवन काफी खुश दिखाई दिए।शिखर धवन ने मैन ऑफ द सीरीज चुने जाने

धवन ने कहा, ”इस सीरीज से पहले मैं हॉन्गकॉन्ग में छुट्टियां मना रहा था। दुर्भाग्यवश हमारी टीम के एक ओपनर चोटिल हो गए और मुझे खेलने का मौका मिल गया। मैंने मौके का पूरा फायदा उठाया और मैन ऑफ द सीरीज बना। मैं अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं। सकारात्मक क्रिकेट मेरा नैचुरल गेम है और मैं इसी तरह की क्रिकेट खेलता हूं। मुझे लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि हमारी टीम में हर नंबर के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है।”

धवन ने आगे कहा, ”हर जगह के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा टीम के लिए बहुत अच्छा है। इससे खिलाड़ियों में अच्छे प्रदर्शन का दबाव भी होगा।” धवन ने तीसरे मैच में तो शतक लगाया ही इसके अलावा उन्होंने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम किया। धवन ने 3 मैचों में 89.50 की औसत और 104.67 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 358 रन बनाए। धवन ने इस दौरान 2 शतक ठोके और उनका सर्वोच्च स्कोर 190 रन रहा। धवन ने पूरी सीरीज में 56 चौके और 1 छक्का भी जड़ा।

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए धवन का चयन भारतीय टीम में नहीं हुआ था और वो हॉन्गकॉन्ग में छुट्टियां मना रहे थे। धवन की जगह टेस्ट में मुरली विजय बतौर ओपनर खेलने वाले थे लेकिन दौरे से पहले ही विजय चोटिल हो गए और उनकी जगह धवन को खेलने का मौका मिल गया। धवन ने मिले हुए मौके का पूरा फायदा उठाया और सीरीज में शानदार खेल दिखाया। धवन ने सीरीज में 2 शतक ठोकने के साथ ही सबसे ज्यागदा रन (358) भी बनाए। धवन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Back to top button