शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी खबर: योगी सरकार देगी 10 हजार रुपए मानदेय, अक्टूबर में होगा TET

लखनऊ. एक तरफ जहां समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षा मित्र योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ यूपी सरकार ने 1 अगस्त 2017 से 10 हजार रुपए मानदेय देने का फैसला किया है।शिक्षा मित्रों को मौका देते हुए अक्टूबर में टीईटी की परीक्षा आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शिक्षा मित्रों को उनके अनुभव के हिसाब हर साल 2.5 अंक वेटेज के तौर पर दिए जाएंगे, जिसे अधिकतम 25 अंक तक रखा गया है। इस संबंध में यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

क्या था सुप्रीम कोर्ट का फैसला ?
– यूपी में असिस्टेंट टीचर के पद पर शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई को बड़ा फैसला सुनाया।
– कोर्ट के फैसले में कहा गया कि 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों में से समायोजित हुए 1 लाख 38 हजार शिक्षामित्रों की असिस्टेंट टीचर के पद पर हुई नियुक्ति अवैध है।
– वहीं, सभी 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को दो साल के अंदर टीईटी एग्जाम पास करना होगा। इसके लिए उन्हें दो साल में दो मौके मिलेंगे।
– बता दें, 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों में से 22 हजार शिक्षामित्र ऐसे हैं, जिन्होंने टीईटी एग्जाम पास कर रखा है। ऐसे में यह फैसला उनके ऊपर भी लागू होगा।
– साथ ही इन दो सालों में टीईटी एग्जाम पास करने के लिए उम्र के नियमों में भी छूट दी जाएगी।
– वहीं, सभी 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को दो साल के अंदर टीईटी एग्जाम पास करना होगा। इसके लिए उन्हें दो साल में दो मौके मिलेंगे।
– बता दें, 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों में से 22 हजार शिक्षामित्र ऐसे हैं, जिन्होंने टीईटी एग्जाम पास कर रखा है। ऐसे में यह फैसला उनके ऊपर भी लागू होगा।
– साथ ही इन दो सालों में टीईटी एग्जाम पास करने के लिए उम्र के नियमों में भी छूट दी जाएगी।
– जस्टिस एके गोयल और जस्टिस यू.यू ललित की बेंच ने आदेश सुनाते हुए ये भी कहा कि अनुभव के आधार पर शिक्षामित्रों को वेटेज का भी लाभ मिलेगा।
SC के फैसले के बाद से प्रदर्शन
– सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से शिक्षा मित्र प्रदर्शन कर रहे हैं। कई दिनों तक उन्होंने विधानसभा घेराव और बीजेपी ऑफिस का घेराव भी किया।
-एक अगस्त 2017 को शिक्षा मित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात भी की थी। सीएम योगी ने शिक्षा मित्रों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। बावजूद इसके शिक्षामित्रों का प्रदर्शन जारी है।वहीं,सोमवार से लखनऊ के लक्ष्मण मैदान में 1.25 लाख शिक्षा मित्र राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं।
योगी सरकार शिक्षामित्रों को झुनझुना पकड़ाना चाहती है
-आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जितेन्द्र शाही के मुताबिक, योगी सरकार 10 हजार रुपए का मानदेय देकर शिक्षामित्रों को झुनझुना पकड़ाना चाहती है, लेकिन शिक्षामित्र सरकार के बहकावे में हरगिज नहीं आने वाले हैं।
-शिक्षामित्र 10 हजार रुपए के मानदेय पर नहीं करेंगे। सरकार हम पर दवाब बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन शिक्षामित्र डरने वाले नहीं है। हमारा सत्याग्रह आन्दोलन आगे भी जारी रहेगा।





