शाह बोले: योग मानवता के लिए तोहफा

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रविवार को कहा कि योग सम्पूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति का अनमोल तोहफा है।शाह ने ट्वीट किया, ‘‘योग तन और मन, कार्य और विचार तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक माध्यम है।’’उन्होंने कहा, ‘‘सम्पूर्ण मानवता के लिए भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रयासों से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवाई, जिससे आज पूरे विश्व ने योग को अपनाया है।’’शाह ने लोगों से नित्य जीवन में योग अपनाने की अपील की।

Back to top button