शादी झांसा देकर दिव्यांग किशोरी का यौन शोषण, दो साल से चल रहा था अफेयर

बिहारशरीफ. फर्जी तरीके से शादी कर बदमाश द्वारा दिव्यांग किशोरी का तीन दिनों तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। सरमेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी सोमवार की शाम महिला थाना में दर्ज कराई है। जिसमें शहदा गांव निवासी अजीत कुमार को आरोपित किया गया है।
शादी झांसा देकर दिव्यांग किशोरी का यौन शोषण, दो साल से चल रहा था अफेयर
युवक से दो वर्षों से किशोरी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक माह पूर्व युवक किशोरी को लेकर बिहारशरीफ आया और फर्जी मैरेज सर्टिफिकेट बना लिया। युवक ने मंदिर में जाकर भी किशोरी से शादी रचा ली। बदमाश किशोरी का पति बन उसे घर चला गया। तीन दिनों तक बदमाश ने किशोरी का यौन शोषण किया। उसके बाद वह अपने गांव लौट गया। किशोरी को बदमाश ने आश्वस्त किया था कि वह अपने परिजनों के साथ उसे लेने आयेगा। 

ये भी पढ़े: बरात से लौट रहे थे पांच दोस्त, हादसे में सभी की हुई मौत

महीने भर का समय बीत जाने के बाद भी बदमाश किशोरी को ले जाने नहीं आया। किशोरी अपने पिता के साथ अजीत के घर गई तो वह शादी से इंकार करते हुए उसे पत्नी मानने से इंकार कर दिया। मैरेज सर्टिफिकेट दिखाने पर बदमाश ने युवती पर आरोप लगाया कि यह फर्जी है और उसे बदनाम करने के लिए बनाया गया है। महिला थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
 
 
 
Back to top button