शादी के बाद मुंबई लौट रही थी बरात, बीच रास्ते में ट्रेन से लापता हुई दुल्हन

इंदौर (मप्र)। एक दुल्हन शादी के दो दिन बाद बरात के साथ ससुराल जाते समय लापता हो गई। उसकी शादी 23 नवंबर को मप्र के सिंगरौली में हुई थी। बरात 25 नवंबर को ट्रेन से मुंबई लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना हो गई। खंडवा में पता चला…शादी के बाद मुंबई लौट रही थी बरात, बीच रास्ते में ट्रेन से लापता हुई दुल्हन

– सिंगरौली की प्रीति शर्मा की शादी मुंबई के छत्रपति शर्मा के साथ हुुई थी। शादी के बाद 24 तारीख को बरात सिंगरौली से जबलपुर आई। वहां से पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस से मुंबई कल्याण जंक्शन की ओर रवाना हुई थी। इसी ट्रेन के AC कोच में बरात के साथ दुल्हन यात्रा कर रही थी। किसी तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन को सुबह मप्र के खंडवा में रोकना पड़ा। ट्रेन रुकने पर बरातियों को पता चला कि दुल्हन अपनी बर्थ पर नहीं है।

– इससे खंडवा रेलवे स्टेशन पर हंगामा मच गया। दूल्हा और बराती दुल्हन को खोजने लगे। बरातियों ने पूरी ट्रेन छान मारी, लेकिन दुल्हन का पता नहीं चला। तब एक सहयात्री ने बताया कि उसने इटारसी (मप्र) स्टेशन पर दुल्हन को ट्रेन से उतरते हुए देखा था। वहीं एक महिला बराती ने बताया कि उसने इटारसी में दुल्हन को टाॅयलेट जाते हुए देखा था। इसके बाद वह नजर नहीं आई। इस पर दूल्हा और कुछ बराती खंडवा से इटारसी पहुंचे और वहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अभी भी प्रीति की कोई खबर नहीं है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

रात को हुई थी पिता से बात…

– प्रीति के पिता जयराम शर्मा ने बताया कि रात को बेटी का फोन आया था। उससे बात हुई थी। लेकिन शनिवार सुबह उसके बारे में पता चला तो हम लोग परेशान हो गए। हम भी बेटी को ढूंढ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पद्मावति विवाद: बड़े पदों पर बैठे लोग पद्मावती पर रोक के बयान न दें- सुप्रीम कोर्ट

दूल्हा शिक्षक हैं, दुल्हन पढ़ रही हैं…

दूल्हा छत्रपति शर्मा मुंबई में शिक्षक हैं, जबकि प्रीति सिंगरौली में बीकॉम फाइनल की स्टूडेंट हैं।

Back to top button