शाकिब अल हसन को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में बोर्ड शाकिब अल हसन को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा. रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन हाल ही में एक एंबेसडर के रूप में ग्रामीणफोन कंपनी से जुड़े हैं.

वहीं, बीसीबी के खिलाड़ियों के साथ समझौतों के अनुसार, राष्ट्रीय अनुबंध के तहत आने वाले क्रिकेटर टेलीकॉम कंपनी से नहीं जुड़ सकते. बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा है कि अगर शाकिब ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

हसन ने बंगाली दैनिक कालेरकांथो से कहा, ‘वह इस तरह के करार (टेलीकॉम कंपनी के साथ) नहीं कर सकते. वह इस तरह के समझौते को हमारे अनुबंध पत्र में स्पष्ट रूप से क्यों नहीं कर सकते.’ उन्होंने कहा, ‘हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं. हम इस मामले में किसी को नहीं छोड़ सकते. हम उन्हें और कंपनी को मुआवजा देने को कहेंगे.’

बीसीबी अध्यक्ष ने कहा, ‘मैंने इसके बारे में 23 अक्टूबर को सुना और फिर मुआवजे के लिए ग्रामीणफोन को कानूनी नोटिस भेजने को कहा. मैं शाकिब को भी एक नोटिस भेजने को कहा है कि ताकि उनका जवाब मिल सके.’ शाकिब शुक्रवार को टीम के अभ्यास सत्र से भी दूर थे. हालांकि कोच रसेल डोमिंगो का कहना है कि वह बुखार के कारण ट्रेनिंग सेशन में भाग नहीं ले सके थे.

Back to top button