शहीद हुए लेफ्टिनेंट उमर की हत्या को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आप भी रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकी हमलों में हमारे देश के जवान शहीद हो रहे हैं। हाल ही में 22 वर्षीय कश्मीरी सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फयाज को आतंकवादियों ने घर से किडनैप किया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी। अब इस मामले में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बेखौफ आतंकियों ने लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या से पहले उन्हें बेरहमी से प्रताडि़त किया था।शहीद हुए लेफ्टिनेंट उमर की हत्या को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आप भी रह जाएंगे हैरान

राजपूताना राइफल्स के लेफ्टिनेंट फयाज के शरीर पर कई घाव के निशान थे। आतंकवादियों ने फयाज को बंदूक की बट से बुरी तरह से पीटा था। बताया जा रहा है कि फयाज को रातभर पीटा गया और उनके घुटने तोड़कर दांत भी निकाल लिए गए। फयाज का शव जम्मू-कश्मीर के शोपियां में उसके गांव से करीब 30 किमी की दूरी पर पाया गया था। फयाज अपने एक कजन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। आतंकी कार्यक्रम से उसे अगवा कर ले गए और गोलियों से भूनकर छलनी कर दिया।

 यह भी पढ़े: अभी अभी: अचानक हुआ सबसे बड़ा हादसा चारो तरफ मचा हड़कंप

जेटली ने उमर को बताया था कश्‍मीरी युवाओं के रोल मॉडल

ट्विटर पर रक्षामंत्री ने लिखा था कि शोपियन में आतंकवादियों ने लेफ्टिनेंट उमर फयाज की अपहरण के बाद हत्या की। यह कायरता और नृशंसता की हद पार करने वाली हरकत है। यह जवान अफसर जम्मू-कश्मीर के लिए रोल मॉडल है। जेटली ने कहा कि फयाज बेहतरीन स्पोर्ट्समैन था। उसका यह बलिदान कश्‍मीर घाटी से आतंकवाद को मिटाने की भारत की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है। उन्होंने लिखा कि फयाज के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। लेफ्टिनेंट उमर फयाज घाटी के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।

बता दें उमर फयाज मंगलवार को अपने चाचा की बेटी की शादी में गया था। इसके बाद लौटते समय आतंकवादियों ने उसका अपहरण कर बर्बरतापूर्ण हत्या कर दी। बुधवार को गोलियों से छलनी उसका शव शोपियन के हरमन इलाके में मिला।

Back to top button