शहीद के घर पहुंचकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया कुछ ऐसा, छू गईं सबका दिल

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बंगलूरू में मिराज हादसे में शहीद देहरादून के सिद्धार्थ नेगी के आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश की।
रक्षा मंत्री ने शहीद नेगी के परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ने शहीद के पिता बलबीर सिंह नेगी (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर) को अपना निजी मोबाइल नंबर भी दिया और सरकार पूरी तरह परिवार के साथ है।
वहीं शहीद के पिता ने कहा कि उन्हें वायु सेना के अधिकारियों से कोई शिकायत नहीं है।
निर्मला सीतारमण ने स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रक्षा मंत्री करीब 43 मिनट तक शहीद के परिजनों के बीच रही। इसके बाद रक्षा मंत्री कुछ समय मुख्यमंत्री रावत के आवास पर ठहरने के बाद रवाना हो गई।





