शशि थरूर ने बदले दिल्ली की सड़कों के नाम! प्रदूषण से रिलेट करते नए नाम हो रहे VIRAL

शशि थरूर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पर इस बार वे अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली की प्रमुख सड़कों के नए नाम प्रस्तावित कर दिए हैं.
ये पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. इस पोस्ट में शशि थरूर ने कई सड़कों के नाम बताए हैं.
शशि थरूर ने बदले दिल्ली की सड़कों के नाम! प्रदूषण से रिलेट करते नए नाम हो रहे VIRAL

ये सभी नए नाम, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखकर किए गए कटाक्ष की तरह हैं. इस पोस्ट को उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.
इसे अब तक 2,043 लाइक्स मिल गए हैं और 442 बार रीट्वीट किया गया है.
जिन सड़कों के नए नाम उन्होंने पोस्ट में प्रस्तावित किए हैं उनमें चांदनी चोक, धुंआ कुंआ, ग्रे फोर्ट जैसे नाम शामिल हैं.
गौरतलब है कि शशि थरूर विवादित बयान देते रहते हैं. कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने कुछ दिन पहले कहा था कि नेहरू की वजह से ही एक चायवाला पीएम बन सका. थरूर ने अपनी पुस्तक नेहरू: द इन्वेंशन ऑफ इंडिया के फिर से लॉन्चिंग के मौके पर यह बात कही थी.





