अगर करना है शर्मीली लड़की को इम्प्रेस तो अपनाये ये वाला तरीका

आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे किसी शर्मीली लड़की को खुद के प्रति आकर्षित कर सकते हैं। सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि वह अपने स्वभाव से शर्मीली है न कि अपनी पसंद से। एक शर्मीले स्वभाव की लड़की तभी आप में दिलचस्पी लेगी जब आप खुद को इस रूप में पेश करें जिससे वह इंप्रेस हो जाए। आइये जानते हैं शर्मीली लड़की को कैसे पटाये?

अगर करना है शर्मीली लड़की को इम्प्रेस तो अपनाये ये वाला तरीका

उनकी तारीफ करें। जैसे उनसे कहें कि उनके बाल बहुत खूबसूरत है या फिर उनका टॉप बहुत शानदार है। ऐसी लड़कियां बातचीत करने के दौरान असुरक्षा महसूस करती हैं। इसलिए जब आप उन्हें यह एहसास कराएंगे कि वह खूबसूरत दिख रही है तो उन्हें खुलने में मदद मिलेगी।

ऐसी लड़कियों को अगर आप कम्फर्टेबल रहने के लिए स्पेस देंगे तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप रिश्ते को आगे बढ़ाने में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं। शर्मीली लड़कियां तुनकमिजाज होती हैं। इसलिए जल्दबाजी से मामला बिगड़ सकता है।

शर्मीली लड़की के ज्यादातर मामलों में किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से परिचय करना सबसे कारगर होता है। अजनबी बनकर मिलने के बजाय अगर आप कॉमन फ्रेंड के जरिए उनसे मिलेंगे तो आप उनका विश्वास आसानी से हासिल कर सकते हैं। साथ ही लड़की भी आपसे कहीं बेहतर तरह से खुलेगी।

शर्मीली लड़की से बातचीत के क्रम में आपको प्रासंगिक सवाल जरूर पूछने चाहिए। इससे बातचीत में उनकी रुचि बनी रहेगी। शर्मीली लड़कियां शुरुआत में बात करने में झिझक महसूस करती है, ऐसे में आप उनसे सवाल पूछ कर उनकी झिझक दूर कर सकते हैं। शर्मीली लड़की को आकर्षित करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

Back to top button