शर्मनाक: बेटी ने कहा- पापा रात में कुछ पीने देते हैं और सुबह पूरे शरीर में दर्द होता है।

नई दिल्ली 28 जून :बिहार के पटना से रिश्ते को शर्मसार करते हुए बेटी के साथ कुकर्म करने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यह मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है। यहां रविवार दोपहर को एक 13 साल की बच्ची रोते हुए पहुंची। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। बच्ची की हालत देख उसे महिला पुलिस के पास भेजा गया। महिला पुलिस ने पहले बच्ची को शांत करके उससे थाने आने का कारण पूछा, जिसे सुन पुलिस वाले भी हैरान रह गए।
बच्ची ने बताया कि उसके पिता बैंक मैनेजर हैं। उन्होंने दो शादियां की लेकिन दोनों ही पत्नी की मौत हो गई। दूसरी पत्नी के मरने के बाद उसके पिता ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसके पिता ने पिछले 6 महीने से घर में बंद कर उसका यौन शोषण कर रहा था। वह रात में बेटी को नशीली दवा पिला देता था ताकि बच्ची को कुछ पता ना चले और इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। जब वह अपने पिता का विरोध करती तो उसे बुरी तरह से पीटा जाता।
फिलहाल, पुलिस ने अपनी बेटी का यौन शोषण करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। लड़की को रिमांड होम में रखने की बात कही जा रही है। वहीं, दूसरी ओर गिरफ्तारी के बाद आरोपी बैंक मैनेजर ने बेटी की पिटाई की बात तो स्वीकारी लेकिन, उसने यौन शोषण करने से इंकार कर रहा है। पीड़ित लड़की के बयान पर आरोपी पिता पर यौन शोषण और पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।





