शरीर की थकान को मिटाया जा सकेगा इस आसन को करने से

बीते कुछ ही दिनों पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर तनाव और क्रोध को दूर करने के लिए शशांकासन के बारे में जानकारी दी थी। जो की एक महत्वपूर्ण योगासन है जिससे कई प्रकार के विकारो को दूर भगाया जा सकता है।

इनसे होने वाले फायदों को जानिए :
इस योगासन को करने से हमको बहुत से फायदें मिलते है जैसे की पीठ व गर्दन में होने वाले दर्द को दूर करता है, मांसपेशियों में अकडऩ में भी लाभदायक है, शारीरिक व मानसिक तौर पर होने वाली थकान को दूर करके एकाग्रता को बढ़ता है। इस योगासन से हमारे शरीर में रक्तसंचार बढ़ाता है सिरदर्द को दूर करता है।
इस आसान को करने के नियम :
सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं, दोनों हाथों को जांघों पर रख लें, इसके बाद गहरी सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं ध्यान रहे कि इस दौरान दोनों हाथ कान से सटे हुए हों और गर्दन सीधी रहे। अब सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। इस दौरान कोहनियां सीधी रखें और माथा जमीन पर छुआएं, ध्यान रहे कि कूल्हे एडिय़ों पर ही रहें।
आसन करते वक़्त इन चीजो का ध्यान रहें :
1. जिन लोगों को माइग्रेन, सिरदर्द,चक्कर आने की समस्या और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो वे इस आसन का अभ्यास न करें।
2. इस आसन को सुबह के समय में खालीपेट करना बहुत फायदेमंद होता है। इस अभ्यास को तीन से पांच बार दोहराया जा सकता है और इस मुद्रा में अपनी क्षमता के अनुसार ही रहें।





