शरद यादव के साथ आया राजद, रमई व अर्जुन राय को छोड़ दूर रहे जदयू नेता

  • पटना/सोनपुर/मुजफ्फरपुर.बिहार में महागठबंधन टूटने से बेहद नाराज जदयू नेता शरद यादव ने गुरुवार को पटना पहुंचते ही जदयू पर अपना हक जताया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से दो-दो हाथ करने का ऐलान कर दिया। कहा-’नीतीश, सरकारी जदयू चला रहे हैं।शरद यादव के साथ आया राजद, रमई व अर्जुन राय को छोड़ दूर रहे जदयू नेता
    असली जदयू मेरे साथ है। महागठबंधन अब भी है। मैं इसी में हूं। नीतीश के कारण लोकशाही से आवाम का भरोसा खत्म हुआ।’ शरद की मुहिम में राजद खुलकर साथ है। मगर जदयू के बड़े नेता उनसे बिल्कुल दूर रहे। रमई राम और अर्जुन राय साथ दिखे, तो जदयू ने उनको नोटिस थमा दिया। शरद, तीन दिन तक जनता से संवाद करेंगे। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर व मधुबनी में सभाएं करेंगे।

    ये भी पढ़े: इस देश ने भारत को दिया बड़ा तोहफा, अब बिना वीजा भारतीय लोग जा सकेगे इस देश

    पटना हवाई अड्‌डा पर शरद के स्वागत में जुटे लोगों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के साथ लालू यादव जिंदाबाद, लालू-शरद जिंदाबाद के भी नारे लगाए। राजद नेता रामबदन राय भी थे। सोनपुर की सभा में राजद विधायक रामानुज प्रसाद भी थे। शरद के रूख से स्पष्ट है कि आगे के दिनों में जदयू, टूट की ओर बढ़ेगा; भले इसकी मात्रा या असर जो हो। पटना हवाई अड्‌डा पर शरद ने कहा-नई सरकार भले बन गई लेकिन बिहार में महागठबंधन कायम है। महागठबंधन बनाने के लिए अथक प्रयास हुआ। हमने महीने भर पूरे राज्य में दिन-रात घूम-घूम कर चुनाव प्रचार किया। हमने तीन हेलीकॉप्टरों से विधानसभा चुनाव में भाजपा के 26 हेलीकॉप्टरों का मुकाबला किया। 11 करोड़ लोगों ने महागठबंधन पर भरोसा जताया। नीतीश ने अपने लिए अपने मन से इसे तोड़ दिया। इससे लोकशाही पर से जनता का भरोसा टूट गया। मैं तीन दिनों में आठ-नौ जिलों में लोगों से बातचीत करूंगा। पिछले 70 साल में देश में कहीं भी ऐसा देखने को नहीं मिला, जब अलग-अलग मैनिफेस्टो पर आमने-सामने चुनाव लड़ने वाली दो पार्टियों ने जनादेश की अनदेखी करके आपस में मिलकर सरकार बना ली। यह सबसे बड़ा धोखा है।

     
    शरद, हवाई अड्‌डा से सोनपुर पहुंचे। यहां लोगों को बताया कि कैसे नीतीश के नाम पर सबको सहमत कराया, महागठबंधन बना और नीतीश ने इसे सिर्फ 8 घंटे में तोड़ दिया। कहा-मैं जनता को सिंहासन पर बैठे लोगों की बेईमानी बताने आया हूं। सिंहासन वाले जान लें कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। जनता, महागठबंधन के साथ है। हम दिल्ली की गद्दी को जीतेंगे।
     
     
Back to top button