शरद की है असली JDU, कमल से चुनाव लड़ें नीतीश :लालू

पटना.आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि असली जेडीयू शरद यादव की है। नीतीश कुमार बीजेपी के हो गए हैं। उन्हें अब कमल छाप से चुनाव लड़ना होगा। शरद ने जेडीयू की स्थापना की थी। नीतीश ने तो समता पार्टी बनाई थी। नीतीश जेडीयू में शामिल हुए थे। 27 अगस्त की रैली में मैंने शरद यादव को भी आने का न्योता दिया है। शरद ने तीन दिनों की बिहार यात्रा की थी। इस दौरान उन्हें मिले जन समर्थन से नीतीश कुमार डर गए हैं।
लालू ने कहा कि नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सामने सरेंडर कर दिया है। जनता इससे गुस्से में है। तेजस्वी बिहार में घूमघूम कर जन आक्रोश यात्रा कर रहा है। लोग आधी रात तक उसे सुनने के लिए जमा रहते हैं। 27 अगस्त की रैली में आने के लिए समान विचारधारा के सभी नेताओं को न्योता दिया गया है।
Back to top button