व्यापार में चाहते हैं मुनाफ़ा तो लगाए इस रंग का विंड चाइम
आज के समय में लोग फेंगशुई को बहुत महत्व देते हैं और आज हम भी इसी के बारे में बात करने जा रहे हैं. दरअसल फेंगशुई में विंड चाइम का बहुत महत्व होता है, और इसे वास्तु के अनुसार भी तरक्की सूचक माना जाता है. ऐसे में वास्तु के अनुसार जिस घर में विंड चाइम होता है, उस घर में कभी भी किसी प्रकार की कमी नहीं होती है ना धन की ना किसी और चीज की. ऐसे में अगर विंड चाइम को व्यवसायिक स्थल पर रखा जाए तो व्यवसाय में वृद्धि होती है. अब आइए जानते हैं विंड चाइम से जुडी कुछ बातें.
- कहा जाता है वास्तुशास्त्र के अनुसार विंड चाइम को घर के दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
- कहते हैं विंड चाइम का कलर पीला या सिल्वर होना चाहिए, इस रंग की विंड चाइम को घर में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है.
- वहीं यह भी कहते हैं कि विद्यार्थियों के कमरे में सफेद रंग का विंड चाइम लगाना चाहिए.
- कहा जाता है वास्तुशास्त्र के अनुसार व्यवसायिक स्थल पर पीले रंग की विंड चाइम लगानी चाहिए, इसे लगाने से व्यापार – व्यवसाय में वृद्धि होती है और अचानक बहुत मुनाफ़ा होता है.





