वोडाफोन का बड़ा धमाका: पेश किये तीन नए सस्ते प्लान

टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन ने हाल ही में अपने यूज़र्स के लिए तीन नए धमाकेदार प्लान पेश किये है, जिसका वोडाफोन यूज़र्स लाभ ले सकते है. वोडाफोन द्वारा पेश किये गए प्लान में 19 रुपए वाले पहले प्लान को SuperDay के नाम से पेश किया है. यह पैक एक दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. वही सरा और तीसरा पैक 49 और 89 रुपए का है जो सुपर वीक के नाम से है. इसमें एक हफ्ते की वेलिडिटी दी जाएगी. यह ऑफर प्रीपेड यूज़र्स के लिए ही है.

वोडाफोन का बड़ा धमाका: पेश किये तीन नए सस्ते प्लान

वोडाफोन के SuperDay वाले पैक में यूजर्स को वोडाफोन से वोडाफोन लोकल और एसटीडी कॉलिंग अनलिमिटेड कॉल्स दी जाएगी. जिसमे 100MB 4G डेटा भी मिलेगा. इसका लाभ 4G स्मार्टफोन यूजर्स ही ले सकते है.

ये भी पढ़े: Jio ने एयरटेल और वोडाफोन पर 400 करोड़ रुपये नुकसान का लगाया बड़ा आरोप

इसके अन्य प्लान की बात करे तो इसमें  49 रुपए वाले पैक में यूजर्स को वोडाफोन से वोडाफोन लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. इसके अलावा इसमें 250MB 4G डेटा दिया जाएगा.

ये भी पढ़े: लॉन्च हुआ 2.3 करोड़ रुपए की कीमत वाला फोन, हेलीकॉप्टर से होगी होम डिलीवरी

89 रुपए के पैक में वोडाफोन से वोडाफोन लोकल एसटीडी कॉलिंग अनलिमिटेड है साथ ही 100 मिनट का टॉकटाइम है जो दूसरे नेटवर्क के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें भी 250MB 4G डेटा मिलेगा. जिसे 4G स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Back to top button