इस पेड़ की पूजा करने से मिलती है गर्लफ्रेंड, जान‌िए इस ‘ट्री’ तक पहुंचने का रास्ता

अगर आपके पास इस वैलेंटाइन्स डे गर्लफ्रेंड नहीं है और इस वजह से आप मायूस हैं। तो आज हम आपको एक ऐसे खास पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पूजा करने से आपको जरूर गर्लफ्रेंड मिल जाएगी।

 इस पेड़ की पूजा करने से मिलती है गर्लफ्रेंड, जान‌िए इस 'ट्री' तक पहुंचने का रास्ता 

आपको सुनने में जरूर अजीब लग सकता है लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय में ऐसा पेड़ है जिसके विषय में छात्रों के बीच मान्यता है कि उसकी पूजा से गर्लफ्रेंड मिलती है।

 

छात्रों का मानना है कि वैलेंटाइन्स डे के दिन होने वाली इस पेड़ की पूजा में जो भी मौजूद रहता है और प्रसाद लेता है उसे 6 हफ्ते के भीतर ही गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड मिल जाते हैं।

 

हम बात कर रहे हैं ‌डीयू के हिंदू कॉलेज में स्थित कीकर के पेड़ की, जिसे स्टूडेंट्स ‘वर्जिन ट्री’ कहते हैं।

 लवर्स प्वाइंट के रूप में मशहूर इस कीकर के पेड़ यानी वर्जिन ट्री की वैलेंटाइन्स डे के दिन विशेष पूजा होती है।

 
Back to top button