वीडियो वायरल: झंडा फहराने के बाद नेताजी ने की फायरिंग, होगी गिरफ्तारी

समस्तीपुर। झंडा फहराने के दौरान नेताजी को जोश आ गया। इसके बाद उन्होंने बंदूक से ताबड़—तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। अब मामले के तूल पकड़ने के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। बता दें कि यह मामला बिहार के समस्तीपुर का है।
युवा क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश झा ने टेलीस्कोलपिक गन से हवाई फायरिंग कर सनसनी मचा दी
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में युवा क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश झा ने टेलीस्कोलपिक गन से हवाई फायरिंग कर सनसनी मचा दी। रमेश झा अपने पार्टी कार्यालय पर झंडाफहरा रहे थे। इस क्रम में झंडा लहराने के उपरांत उन्होंने एक युवक के हाथ से टेलीस्कोलपिक गन लिया और फायर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गन छुट्टी पर आए किसी सीबीआई अधिकारी की थी।
ये भी पढ़ें :-अयोध्या विवाद पर बोले योगी, सुप्रीम कोर्ट हमें सौंप दे मामला तो 24 घंटे में कर देंगे निपटारा
झंडा फहराने के समय किसी भी हथियार से इस तरह फायरिंग करना गैरकानूनी
अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि झंडा फहराने के समय किसी भी हथियार से इस तरह फायरिंग करना गैरकानूनी है। इस बाबत एसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





