वीडियो: पांड्या ब्रदर्स में छिड़ा वॉर, क्रुणाल ने हार्दिक को ऐसे दिया करारा जवाब

‘पांड्या ब्रदर्स’ के तौर पर मशहूर हार्दिक और क्रुणाल पांड्या अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. खासकर हार्दिक पांड्या जो अपने खेल के साथ-साथ विवादों के लिए भी चर्चित रहे हैं. ये दोनों भाई बुधवार (11 सितंबर) को एक बार फिर तब चर्चा में आ गए, जब हार्दिक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर क्रुणाल से कहा कि उन्होंने बाजी मार ली है. क्रुणाल भी क्यों पीछे रहते. बड़े भाई ने भी जवाब में ट्विटर पर ही एक वीडियो साझा किया और हार्दिक से पूछा कि इसे सोशल मीडिया पर क्यों नहीं शेयर किया. 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार (15 सितंबर) से टी20 सीरीज शुरू हो रही है. पांड्या ब्रदर्स इसी सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. हार्दिक इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. उन्हें वेस्टइंडीज से सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. क्रुणाल टी20 टीम में लगातार अपनी जगह बनाए हुए हैं.
कोहली-रोहित के झगड़े की खबर बिल्कुल बकवास: शास्त्री
हार्दिक पांड्या ने बाद में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘पांड्या बनाम पांड्या (Pandya vs Pandya). बड़े भाई क्रुणाल… मुझे लगता है मैंने यह राउंड जीत लिया. माफ करना… मैंने तो लगभग आपके सिर पर ही शॉट मार दिया था.’
Hahaha it's all cool bro but why didn’t you upload this video? 🤔🤣🤣 @hardikpandya7 https://t.co/90fsy4Rzqf pic.twitter.com/HuNmn51L2W
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) September 11, 2019
अभी मुश्किल से एक घंटे ही हुए होंगे कि क्रुणाल पांड्या भी सक्रिय हो गए. उन्होंने हार्दिक को जवाब देते हुए ट्विटर पर ही वीडियो अपलोड किया. इस वीडियो में क्रुणाल पांड्या अपने छोटे भाई को बीट करते दिख रहे हैं. क्रुणाल ने वीडियो के साथ लिखा, ‘हा हा हा…, कोई बात नहीं भाई. लेकिन तुमने इस वीडियो को क्यों शेयर नहीं किया?’





