वीडियो: देखे कैसे पेट्रोल पंप वाले आपको लगाते है चुना

आपने अक्सर सुना होगा कि पेट्रोल पंप पर मीटर चलता रहता है, लेकिन कई बार पेट्रोल या डीजल कम डाला जाता है। हो सकता है कि आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ हो और आपने ध्यान न दिया हो। आज हम आपको पेट्रोल पंप वालों के उस खेल के बारे में बताएंगे, जिससे वो आपको खड़े-खड़े चूना लगा देते हैं। ये समस्या देश के कई राज्यों में कई सालों से ज्यों की त्यों बनी हुई।

दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने 23 नवंबर को पेट्रोल पम्प का एक विडियो शेयर किया, जिसे देखकर ट्विटर की जनता हैरान है। विडियो में पम्प के दो कर्मचारी बाइक में पेट्रोल भरने के दौरान पेट्रोल नोजल को इतनी सफाई से आपस में बदलते हैं कि बाइक चालकों को इसकी खबर ही नहीं होती।

आप देख सकते हैं कि पम्प पर दो बाइक्स हैं। दोनों में पेट्रोल भरने से पहले पम्प के कर्मचारी बड़ी सफाई से आपस में पेट्रोल नोजल बदलते हैं। उनकी यही चाल लोगों को समझ नहीं आई। कुछ इसे ठगी करने का तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का मनना है कि ऐसा करके पम्प के कर्मचारी ग्राहकों से पैसा पूरा लेते हैं, लेकिन पेट्रोल कम भरते हैं।
Back to top button