वीडियो: अश्लील हरकत की शिकायत करने पर जिम में युवती की हुई पिटाई

इंदौर। भंवरकुआं क्षेत्र स्थित जिम में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम पुनीत मालवीय है। पैलेस कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती एक स्कूल में नौकरी करती है। उसके पिता का सपना-संगीता रोड पर कम्प्यूटर का व्यवसाय है।

अश्लील हरकत की शिकायत करने पर जिम में युवती की हुई पिटाई

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार शाम 7.30 बजे भंवरकुआं स्थित तलवलकर जिम में वर्जिश कर रही थी। उसी वक्त आरोपी करीब आकर अश्लील हरकतें करने लगा। जिसकी शिकायत उसने जिम ट्रेनर से की। जिससे खफा युवक ने उस पर हमला कर उसके साथ जमकर मारपीट की। फिर वहां से फरार हो गया। इस घटना ने जिम में आने वाली युवतियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवती को चांटे और लात मारता नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Back to top button