वीडियो: अब क्रिकेटर तक पहुंची ‘सोनम गुप्ता की बेवफाई…

पीएम मोदी की नोटबंदी की घोषणा के बाद देश में सोशल मीडिया पर ‘सोनम गुप्ता की बेवफाई’ सुर्खियों में थी पर अब तो क्रिकेट के मैदान पर भी इसकी चर्चा होने लगी है। क्रिकेटरों ने इस बात का जो जवाब दिया है वो हम आपको बता जा रहे हैं। 
भारत और इंग्लैंड के बीत खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स के चेंजिंग रूम में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा अपने साथी लोगों से सवाल पूछा कि क्या ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’।
पहला सवाल डीन जोन्स से
सबसे पहले आकाश ने डीन जोन्स से सवाल किया क्या सोनम गुप्ता बेवफा है? इस पर जोन्स का कहना था कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता मैं सिर्फ क्रिकेट के बारे में जानता हूं।
दूसरा सवाल किरन मोरे से
आकाश ने यही सवाल किरन मोरे से भी किया कि सोनम गुप्ता बेवफा क्यों है इस पर उनका कहना था कि मुझे नहीं पता सोनम गुप्ता कौन है।
तीसरा सवाल लक्ष्मण से
इसके बाद लक्ष्मण से भी पूछा गया सोनम गुप्ता बेवफा क्यों है इस पर लक्ष्मण ने फनी जवाब दिया। लक्ष्मण ने जवाब देते हुए कहा “मुझे यकिन है की सोनम गुप्ता बेवफा है क्योंकि यह बात आकाश कह रहे हैं और आकाश हमेशा सही कहते हैं इसलिए सोनम गुप्ता बेवफा है”।
चौथा सवाल कपिल से
कपिल देव भी यही सवाल पुछा गया कि क्या सोनम गुप्ता बेवफा है? इस पर उनका कहना था कि मुझे नहीं लगता है कि सोनम गुप्ता बेवफा हो सकती है। इस पूरी घटना का आकाश ने वीडियो में कैद करके अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। देखें वीडियो





