वीकएंड पर हो जाए कुछ लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट
October 1, 2015
1 minute read

वीकएंड पर दिल चाहता है बस भरपूर सोने का मौका मिले कोई नाश्ते और खाने के लिए परेशान न करे। हफ्ते में एक दिन ऐसा होना चाहिए कि उस दिन सिर्फ हल्का-फुल्का और हेल्दी खाएं। तो इतंजार किस बात का वीकएंड आ गया है और इसके लिए ऐसे ही एक लाइट नाश्ते की रेसिपी भी तैयार है।सामग्री- ब्रेड- एक बड़ा पैकेट, दूध-आधा किलो, घी – 200-250 ग्राम,चीनी- 200 ग्राम (स्वादानुसार कम-ज्यादा), ड्राईफ्रूट-अपनी पसंद अनुसार (काजू, बादाम, दाख आदि)
विधि- ताजा ब्रेड ले कर उनको बिलकुल बारीक हाथ से चूरा कर लें, जिस तरह से हम लोग रोटी का चूरमा बनाते हैं, बिलकुल उसी तरह इसके साथ-साथ एक खुली कढ़ाही में घी को डालकर भी गरम कर लीजिए। जब ब्रेड बिलकुल बारीक कर ली जाए और घी भी अच्छी प्रकार से गरम हो जाए, तब बारीक की हुई ब्रेड को इसमें डाल दें। ब्रेडों के मिश्रण को चलाते रहना है, जब तक की वो पकने ना लग जाए। उसके बाद आपको जब ब्रेडों के मिश्रण का रंग हल्का भूरा होने लगे, तब इसमें दूध को डाल दें और धीरे-धीरे इसे चलाते रहें, ताकि ब्रेड जले ना। इसके बाद जब थोड़ा समय हो जाए और मिश्रण गाढ़ा होने लगे, इसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स डाल दें और थोड़ी देर तक फिर से चलते रहें। लीजिए तैयार है ब्रेड का हलवा।
October 1, 2015
1 minute read





