विश्व कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली नई शुरुआत

फिलहाल टीम इंडिया आगामी 3 अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयारियां कर रही है. विश्व कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद टीम के कप्तान विराट (Virat kohli) कोहली नई शुरुआत करने के मूड में हैं. इसी तैयारी में से वक्त निकाल कर विराट प्रो-कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के सातवें सीजन के मुंबई लेग में शामिल होंगे. कोहली शनिवार से शुरू होने वाले लेग में कबड्डी के रोमांचक खेल का लुत्फ उठाएंगे.
यू मुंबा औप पुनेरी पल्टन
मुंबई लेग का पहला मैच महाराष्ट्र डर्बी होगा, जो यू-मुम्बा और पुनेरी पल्टन के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले कोहली राष्ट्रगान भी गाएंगे. यू मुंबा दो मैचों में एक जीत के साथ प्वाइंट टेबल में 7वें स्थान पर है. वहीं पुनेरी पल्टन एक मैच में हार के कारण फिलहाल 11 स्थान पर है. यू मुंबा तेलुगु टाइटंस को हरा चुकी है जबकि उसे जयपुर पिंक पैंथर्स से हार का सामना करना पड़ा है. वहीं पुनेरी पल्टन को हरियाणा स्टीलर्स मात दे चुके हैं. मुंबई लेग के मुकाबले दो अगस्त तक चलेंगे. इनमें यू मुंबा के चार मैच होंगे.
यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि यू-मुम्बा के पूर्व कप्तान अनुप कुमार सातवें सीजन में पुनेरी पल्टन के कोच बने हैं. भारतीय कप्तान मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एनएससीआई) के स्टेडियम में मौजूद होंगे और दर्शकों के साथ मैच का आनंद लेंगे. विराट की मौजूदगी इस खेल को नया आयाम दे सकती है. विराट के हिंदुस्तान मे तीन करोड़ से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वहीं ट्विटर् में भी उनके फैंस ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या से आगे निकल चुके हैं.





