विशाखापट्नम टेस्ट: कोहली और पुजारा के शतक से भारत की मजबूत स्थिति

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय कप्तान विराट कोहली (151) और हरफनमौला खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (1) नाबाद पावेलियन वापस लौटे।
स्टार बैट्समैन और भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज एक बार फिर बता दिया की वो क्यों दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे कोहली ने आज विशाखापट्नम के डॉ। वाई। एस। राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 151 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में कोहली ने 241 गेंदों का सामना किया, जिसमे उन्होंने 15 चौकें जड़ें।
कोहली के आलावा चेतेश्वर पुजारा ने भी आज एक यादगार पारी खेली । पुजारा ने भारतीय टीम के लिए 119 रनों का योगदान दिया, जिसमे उन्होंने 12 चौकें और 2 छक्कें लगाये। भारत ने पहले सत्र में लोकेश राहुल (0) और मुरली विजय (20) के विकेट जल्दी ही गंवा दिए थे। इसके बाद कोहली और पुजारा ने तीसरे विकेट के लिए 226 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।
इन दोनों बल्लेबाजों ने दिन के दूसरे सत्र में भारत का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। तीसरे सत्र में पुजारा और कोहली ने अपने-अपने शतक पूरे किए। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 226 रनों की साझेदारी को जेम्स एंडरसन ने तोड़ा। उन्होंने पुजारा को 248 रनों के कुल योग पर आउट किया।
इसके बाद एंडरसन ने ही कोहली और अजिंक्य रहाणे (23) के बीच हुई चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी का अंत किया। एंडरसन ने भारतीय टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड को एक सफलता मिली





