विराट ICC की टेस्ट रैंकिंग में फिर से टॉप पर…

ICC  की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर से विराट कोहली नंबर एक पर काबिज हो गए हैं। खिलाड़ियों की नई रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 928 अंकों के साथ फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर अपनी बादशाहत बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं कर पाने का नुकसान स्मिथ को उठाना पड़ा है और वे अब 923 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। 
Back to top button