ये है विराट का नया कारनामा? जानकर होंगे हैरान

नई दिल्ली। देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली अपने स्टाइल और लुक के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं और ऐसा ही उनका नया लुक देखने को मिला जीक्यू मैगजीन के कवर पेज पर।
मैगजीन के जून महीने के भारतीय संस्करण में विराट कवर पेज पर नजर आ रहे हैं। मैगजीन में देश के 50 सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश हस्तियों की सूची में विराट को शामिल किया गया है। विराट ने अपने इस कवर पेज की तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विराट इन दिनों क्रिकेट के अलावा सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने पुणे के करीब एक वृद्धाश्रम के लिए भी वित्तीय मदद की थी। इसके अलावा उनका फाउंडेशन चैरिटी कार्यों में भी बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहा है।





