विराट कोहली ने टेस्ट कप्तान के तौर पर अपनी 29वीं जीत की दर्ज…

India vs South Africa 1st test match: विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) की जीत का सिलसिला टेस्ट क्रिकेट में जारी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत लिया। विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रोटियाज को 203 रन से बड़े अंतर से हरा दिया। कप्तान के तौर पर ये विराट कोहली को 49वां टेस्ट मैच था जिसमें उन्हें 29वें टेस्ट मैच में जीत मिली। 
विराट कोहली ने विवियन रिचर्ड्स को छोड़ा पीछे
टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में विराट कोहली वेस्टइंडीज के पूर्व टेस्ट कप्तान विवियन रिचर्ड्स, महेंद्र सिंह धौनी व माइकल वॉन से आगे हैं। विराट अब इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। इससे पहले विराट ने रिचर्ड्स व महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ा था। कम के कम 49 टेस्ट मैच खेलने वाले जिन कप्तानों ने सबसे ज्यादा जीत दर्ज की उसमें पहले स्थान पर 36 जीत के साथ स्टीव वॉ हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 34 जीत के साथ रिकी पोंटिंग हैं। विराट अब 29 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत (कम से कम 49 टेस्ट मैच)
स्टीव वॉ- 36 मैच
रिकी पोंटिंग- 34 मैच
विराट कोहली- 29 मैच
विवियन रिचर्डर्स- 27 मैच
माइकल वॉन- 26 मैच
महेंद्र सिंह धौनी- 26 मैच
भारतीय खिलाड़ी रहे हावी
इस पूरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी मेहमान टीम पर पूरी तरह से हावी दिखे। एक तरफ जहां टीम के बल्लेबाजों खास तौर पर ओपनर्स का जलवा दिखा तो दूसरी तरफ गेंदबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पहली पारी में जहां अश्विन का जलवा दिखा तो दूसरी पारी में जडेजा व शमी ने अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिला दी।





