विराट कोहली ने कहा-न्यूजीलैंड टीम को वे हलके में क्यों नहीं ले सकते….

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ ( Inida vs New Zealand) मंगलावार को आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है. इस मैच को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कैसे ले रहे हैं, इस बात को जानने का कौतूहल सभी को था. अब विराट कोहली ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. विराट ने इस कॉन्फ्रेंस में अपने और विलियम्सन से लेकर मैच को लेकर टीम इंडिया की तैयारी और न्यूजीलैंड की टीम कितनी चुनौतीपूर्ण होगी इस पर बात की. दुनिया चाहे किसी भी रिकॉर्ड या न्यूजीलैंड के हालिया प्रदर्शन का हवाला दें विराट जानते हैं कि न्यूजीलैंड टीम जानती है कि नॉक आउट मुकाबले कैसे खेलना है. 
सेमीफाइल मैच के बारे में क्या बोले विराट
विराट कोहली ने मंगलवारे के मैच के बारे में कहा कि निर्णय कैसे लिए जाते हैं यह खास होगा. दोनों ही टीमें अनुभवी हैं और इस तरह के काफी मैच खेल चुकी हैं. पिछले टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड टीम फाइनल खेली थी. वे जानते हैं कि नॉक आउट खेल कैसे खेले जाते हैं. वे इस विश्व में भी शानदार खेले हैं और एक बढ़िया टीम हैं. जो टीम भी साहसी होगी, सभी आंकलन कर सकेगी, उसके जीतने की संभावनाएं ज्यादा होंगी. दोनों ही टीमों को अपने ए गेम खेलना होगा. जो टीम दबाव को बेहतर झेलेगी वह टॉप पर रहेगी.
पहले न्यूजीलैंड ने किया था शानदार प्रदर्शन, लेकिन बाद में पिछड़ी
दरअसल न्यूजीलैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन पहले पाकिस्तान और फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हारने पर उसको काफी झटका लगा. माना जाने लगा कि न्यूजीलैंड की टीम अपने से कमजोर टीम को ही अच्छे से हरा सकती है. वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग मैच बारिश में धुल गया तो दोनों के ही बीच कैसा मुकाबला होगा इस पर सस्पेंस बढ़ गया. ऐसे में टूर्नामेेंट की बाकी टीमों से हुए मुकाबलों के आधार पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है क्योंकि टीम इंडिया ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराया है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम इन दोनों ही टीमों से हारी है.
खुद के विलियम्सन के 11 साल बाद सेमीफाइनल खेलने पर
विराट और केन विलियम्सन ने 11 साल पहले अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में एक दूसरे के खिलाफ कप्तानी की थी इस पर विराट ने कहा, “यह याद कर अच्छा लगा कि हम दोनों 11 साल बाद फिर, लेकिन इस बार सीनियर विश्व कप में, अपने देश के लिए कप्तानी कर रहे है. उस विश्व कप बैच के काफी हमारे, उनके खिलाड़ी और दूसरी टीमों के खिलाड़ी नेशनल टीम में आए और आज भी खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि यह यादगार है. न तो मैंने और न ही उन्होंने (विलियम्सन ने) सोचा होगा कि एक दिन ऐसा होगा.”





