विनोद खन्ना की हालत देख भावुक हुए इरफान, कहा- जरूरत पड़ी तो कर दूंगा अंगदान

लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना आज नाजुक दौर से गुजर रहे हैं, उनकी ये हालत देखकर हर कोई हैरान है। सुपरस्टार की ये हालत जो देखता उनके आंखों से आंसू नहीं थमते।विनोद खन्ना की हालत देख भावुक हुए इरफान, कहा- जरूरत पड़ी तो कर दूंगा अंगदान

दरअसल, विनोद खन्ना की हालत बहुत खराब है उनके शरीर में पानी की कमी बताई जा रही है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर एक्टर इरफान खान काफी भावुक हो गए हैं। उनका कहना है कि वह उनके ठीक होने के लिए भगवान से मन्नते मांगेंगे। उनका कहना है कि अगर विनोद खन्ना को जरूरत पड़े तो उनके लिए अंगदान तक कर देंगे। 

बता दें कि जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें विनोद खन्ना काफी दुबले-पतले और बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। इरफान ने बताया कि विनोद खन्ना उनके सबसे चहेते स्टार हैं और अब अपने फेवरेट को ऐसी हालत में देखकर मैं खुद को भावुक होने से रोक नहीं पा रहा हूं।

एक वक्त पर हीरोइनों के दिलों पर राज करने वाले विनोद खन्ना बीमारी के चलते इतने कमजोर हो गए हैं कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। एक जमाना था जब विनोद खन्ना इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर में गिने जाते थे। इरफान का कहना है कि वह निवोद खन्ना को बहुत मानते है वह मेरे आइडल हैं।

सिद्धू को छोड़ना पड़ेगा कपिल शर्मा का शो

आपने गौर किया होगा आपको पता चलेगा कि पिछले एक साल से इंडस्ट्री में दिखाई नहीं दे रहे थे विनोद खन्ना। दरअसल पिछले एक साल से वह इस बीमारी से पीड़ित हैं जिसने उन्हें पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। 

Back to top button