बाहुबली मुख्तार अंसारी को कड़ी टक्कर देने बीजेपी ने उतारा जानी दुश्मन

यूपी विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर करारी टक्कर देखने को मिल रही है। जिन सीटों पर पार्टियों को लग रहा है कि हमारा प्रत्याशी कमजोर है उस सीट पर लगातार बदलाव भी किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मऊ की सदर विधानसभा सीट पर सामने आया है। बसपा प्रत्याशी व बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ बीजेपी ने उनके जानी दुश्मन को उतारकर लड़ाई को और भी रोमांचक बना दिया है। 
मुख्तार अंसारी के खिलाफ नामांकन कर चुके सहयोगी दल भासपा के उम्मीदवार महेंद्र राजभर को हटाकर बीजेपी हाईकमान ने अंसारी के जानी दुश्मन अशोक सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। अशोक सिंह ने बताया कि हमें बीजेपी हाईकमान से मऊ सदर विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे को कहा गया है और हम चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह माफिया को यहां से भगाने के लिए काम करेंगे। जिसने 20 सालों में कोई विकास नहीं किया है। इस बार जनता हमें चुने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाये। 

आपको बता दें कि ये वही अशोक सिंह हैं जिनके भाई मुन्ना सिंह की 2009 में ठेकेदारी को लेकर मुख्तार अंसारी ने फिल्मी स्टाइल में हत्या कराई थी। जिसके बाद से ही मुख्तार अंसारी, अशोक सिंह के जानी दुश्मन बन गए। भाई की हत्या मामले में मुख्तार अंसारी को सजा दिलाने के लिए अशोक सिंह लोवर कोर्ट से हाईकोर्ट तक जा चुके हैं। इसी मामले में मुख्तार अंसारी जेल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button