विटामिन-सी से भरपूर है ये 5 फूड, ज़रूर करें डाइट में शामिल, वजन होगा कम

यूं तो सेहतमंद रहने के लिए सभी न्यूट्रिएंट्स जरूरी होते हैं. लेकिन इनमें विटामिन-सी सबसे अहम न्यूट्रिएंट्स में से एक माना जाता है. विटामिन सी कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. सर्दी-जुकाम से दिल की बीमारियों तक विटामिन-सी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है.

एक स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि जो लोग अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी का इस्तेमाल करते हैं वो एक्सरसाइज करने पर दूसरे लोगों के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा वजन कम कर पाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वजन कम करने के लिए महिलाओं को प्रतिदिन 75 मिलीग्राम विटामिन-सी की जरूरत होती है. वहीं पुरुषों को वजन कम करने के लिए 90 मिलीग्राम विटामिन-सी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करें विटामिन-सी से भरपूर ये फूड्स-
1. शिमला मिर्च- वजन कम करने के लिए शिमला मिर्च भी खास है. इसमें कई जरूरी विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. ये न्यूट्रिएंट्स कई बीमारियों को दूर करने के साथ वजन भी कम करते हैं.
2. पपीता- पपीता डाइजेशन को दुरुस्त करने में बहुत फायदेमंद होता है. यह लिवर को भी डीटॉक्सीफाई करता है. इस फल में फाइबर की ज्यादा मात्रा होने के साथ विटामिन-ए और विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं.
3. स्ट्रॉबेरीज- स्ट्रॉबेरीज में भी फाइबर की भारी मात्रा मौजूद होती है. यह फल वजन कम करने में मदद करता है. दरअसल, फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है और आप अनहेल्दी चीजों के सेवन से बच जाते हैं, जो वजन कम करने का काम करता है.
5. संतरा- दूसरे फलों की तरह संतरे में कैलोरी की मात्रा काफी कम और विटामिन-सी की मात्रा बहुत अधिक होती है. वजन कम करने के लिए संतरा फायदेमंद होता है. कई लोग वजन को कंट्रोल में रखने के लिए संतरे के जूस का सेवन करते हैं, लेकिन जूस से ज्यादा संतरे के खाने से फायदा होता है.





