LIVE: झूठी निकली बीजेपी अध्यक्ष के इस्तीफे की खबर, बोले- पार्टी से नाराज नहीं

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफे की खबर के बीच इस बात का खंड़न किया है कि उन्होंने कहा कि पार्टी से उनकी कोई नाराजगी नहीं है।
विजय सांपला ने कहा कि उनके इस्तीफे की बात झूठी है और वह किसी काम के चलते दिल्ली आए हैं, इस्तीफे से जुड़ी सब बातें बेबुनियाद हैं।

बता दें कि सांपला दिल्ली में आज सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत से मिलने पहुंचे थे। यहां बताया जा रहा था कि उन्होंने गहलोत से इस्तीफे की पेशकश की। इसका कारण विजय सांपला के भाजपा की लिस्ट में शामिल कुछ नामों पर ऐतराज बताया जा रहा था।

हालांकि जब वह अमित शाह के घर पहुंचे तो उन्होंने इन खबरों को अफवाह और बेबुनियाद करार दिया। सांपला के मुताबिक उनकी कोई नाराजगी नही हैं और पार्टी की सहमति से मिशन पर हैं।

Back to top button