INDvPAK LIVE: विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज, पाक ने 15 ओवर में जड़े 86 रन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल रविवार को भारत और पाकिस्तान के लंदन के ‘द ओवल’ में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।क्रीज पर अजहर अली 40 और फखर जमान 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाक ने 15 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 86 रन बना लिए हैं।
 विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पाकिस्तान टीम में मोहम्मद आमिर की वापसी हुई है। 10 साल बाद दोनों टीमें पहली बार किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान को हल्के में लेना टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है।

सचिन तेंदुलकर ने ‘महामुकाबले’ से पहले कही ऐसी बात कि फैंस हुए गदगद

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह,

पाकिस्तान- सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमान, अजहर अली, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, हसन अली, जुनैद खान

 
Back to top button