विकास दुबे मुठभेड़ में कहाँ और कैसे मारा गया, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और पुलिस अफ़सरों ने क्या कहा ?

(मीडिया स्वराज़ डेस्क )
पुलिस का कहना है कि बहुचर्चित अपराधी विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया है. घटना कानपुर से क़रीब बीस किलोमीटर पहले की बतायी गयी है. यह जगह नौबस्ता और सचेंडी पुलिस थाना के बीच भौंती है. पुलिस ने बताया कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे एक पुलिस वाले की पिस्तौल या बंदूक़ छीनकर भागा और एस टी एफ जवानों की जवाबी फ़ायरिंग में मारा गया. विकास दुबे ने वृहस्पतिवार को अपने आप को मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ़्तार करा था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया था और फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करके उसे उत्तर प्रदेश की सीमा पर उत्तर प्रदेश पुलिस की एस टी एफ विंग को सौंप दिया. नियमानुसार उसे उज्जैन कोर्ट में पेश करके ट्रानज़िट रिमांड पर नही लिया गया. मीडिया की जो गाड़ियाँ पीछा कर रही थीं, उन्हें एस टी एफ ने दो किलोमीटर पहले जबरन रोक कर दूर कर दिया था. बताया जाता है कि बीच में विकास दुबे की गाड़ी भी बदली गयी. इसके कुछ मिनट बाद गाड़ी पलटी और मुठभेड़ हो गयी. घटनास्थल पर गए पत्रकार इस नाटकीय मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए संदिग्ध बता रहे हैं. यह भी नहीं पता चला कि गाड़ी कैसे पलटी.
विकास दुबे को लाने वाली पलटी कार
घटना के एस टी एफ के लोग घायल हुए जिनका इलाज कल्याणपुर के एक अस्पताल में किया गया. देखें चित्र
घायल मलिस के लोग
दुर्घटना में घायल पुलिस वाले
घायल एस टी एफ सिपाही
उसे उठाकर कानपुर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.बताया गया है कि उसकी लाश कानपुर के एक अस्पताल में है.
विकास दुबे को कानपुर के हेलत अस्पताल ले ज़ाया गयाvikas_hospital कृपया वीडियो देखें
विकास दुबे की मुठभेड़ के साथ इसी के साथ विकास दुबे के सारे रहस्य दफ़न हो गए.मगर एक सवाल है कि जब उसने उज्जैन में स्वयं गिरफ़्तारी दी तो फिर उसने भागने की कोशिश क्यों की और पुलिस का हथियार छीनकर हमला किया. कहना होगा कि माफिया विकास दुबे की पुलिस प्रशासन और राजनीतिक लोगों से गहरी साँठगाँठ थी. मुक़दमा चलता तो बहुत से चेहरे बेनक़ाब होंगे.
एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने कहा, ” पुलिस की गाड़ी बदमाशों का वजन नहीं ले पाती। या तो पंक्चर हो जाती है या पलट जाती है।
बदमाश पुलिस का पिस्टल छीन पुलिस पर फायर कर भागने लगते हैं।” यह टिप्पणी अपने आप में बहुत कुछ कहती है.
लेकिन पूर्व पुलिस महा निदेशक विक्रम सिंह ने एन दी टी वी से बातचीत में पुलिस के जवानों को शाबासी दी और कहा कि मुठभेड़ पर अविश्वास का कोई कारण नही है. एक दुर्दांत अपराधी का सफ़ाया है. सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हर मुठभेड़ की मजिस्टीरियल जाँच होती है जिसमें पता चलेगा कि स्टैंडर्ड प्रोसिजर का पालन किया गया अथवा नहीं.
कल अधिवक्ता घनश्याम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी कि विकास दुबे को एनकाउंटर किया जा सकता है . घर ढहाने को लेकर भी था इस याचिका में .
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पहले ही यह आशंका प्रकार कर दी थी कि विकास मुठभेड़ में मारा जा सकता है.
अमिताभ ठाकुर ट्वीटलेकिन कानपुर के एक पत्रकार का कहना है कि पुलिस ने पहले से मन बना लिया था कि हर हाल में विकास को मुठभेड़ में मारना है.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं.
अखिलेश यादव का ट्वीटपूर्व पुलिस महा निदेशक प्रकाश सिंह ने एक टी वी चैनल से बातचीत में कथित मुठभेड़ को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया है. उनका कहना है की अगर उससे पूछताछ होती तो उससे तमाम बड़े बड़े लोगों के राज खुलते.
विपक्षी समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं.
@samajwadiparty
·
4m
“विकास दुबे के साथ उन सभी सबूतों, साक्ष्यों का भी एनकाउंटर हो गया जिससे अपराधियों,पुलिस और सत्ता में बैठे उसके संरक्षकों का पर्दाफाश होता! विकास के जरिए उन सभी को बचाने की कोशिश की है जो नेक्सेस में उसके मददगार रहे?आखिर उन सत्ताधीशों पर कार्रवाई का क्या जिनका नाम उसने स्वयं लिया?”यह समाजवादी पार्टी का ट्वीट है.
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने घटना पर यह टिप्पणी की है.
प्रियंका ट्वीट





