विकास दुबे का आखिरी वीडियो, देखा-क्या

जुबिली स्पेशल डेस्क
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से दुर्दांत अपराधी विकास दुबे सुर्खियों में खूब रहा है। हालांकि कल यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में विकास दुबे को मार गिराया है लेकिन उससे जुड़े कई राज अब भी सामने आना बाकी है।
उसके आतंक की चर्चा कानपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में रही है। इतना ही नहीं उसके आतंक के कई किस्से अब सामने आ रहे हैं लेकिन विकास दुबे डांस भी बहुत अच्छा करता था,  इसका पता तब चला है जब उसके मरने के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल एक शादी का वीडियो सामने आया है, जिसमें विकास दुबे अपनी तो जैसे तैसे… गाने पर की धुन पर जमकर नाचता दिखायी पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो विकास दुबे के साथी अमर दुबे की शादी का है।
ये भी पढ़े: तो क्या ठांय..ठांय के शोर में भी सोते रहेंगे माई लॉर्ड !
ये भी पढ़े: ‘कोरोना वायरस बीते 100 सालों का सबसे बड़ा संकट’
ये भी पढ़े:  क्‍या खतरे में गहलोत सरकार ?

जो विकास दुबे 29 जून को एक शादी में इस गाने पे डांस कर रहा था कि :”अपनी तो जैसे तैसेथोड़ी ऐसे या वैसेकट जाएगी,आपका क्या होगा जनाबे आली ?”उसे खुद नहीं पता था कि उसके पास ज़िंदगी के सिर्फ 10 दिन बचे हैं ।ज़िंदगी भी कैसी पहेली है ? pic.twitter.com/Pujd1xfUlW
— Kamal khan (@kamalkhan_NDTV) July 11, 2020

पता यह भी चला है कि विकास दुबे ने अमर दुबे की शादी कराने में खास भूमिका निभायी थी। विकास दुबे के ही घर के हाते में खुशी के साथ अमर दुबे की शादी की गई थी। इसी शादी में विकास दुबे ने जमकर डांस किया था। इस वीडियो में विकास अपने साथियों के साथ जमकर नाचता दिखायी पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिकविकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की शादी 29 जून को हुई थी और इसी शादी में डीजे पर नाचा था विकास दुबे।
ये भी पढ़े: सितंबर तक लागू हो जायेगा श्रम सुधारों से जुड़ा पहला कानून ‘मजदूरी संहिता’
ये भी पढ़े: सुब्रमण्यम स्वामी ने पूछा- क्या वे कानून से ऊपर हैं ?
ये भी पढ़े: कैसे हुआ करोड़ों का ‘विकास’, ED ने शुरू की जांच
यह भी एक संयोग है कि शादी के केवल एक हफ्ते के अंदर विकास दुबे का अंत भी हो गया। इतना ही नहीं एक झटके में उसका आतंक भी खत्म हो गया है। सोशल मीडिया विकास दुबे का यह आखिरी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Back to top button