विकास के काम तो होते रहेंगे, पहले कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए: मानवेंद्र सिंह

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार झालावाड़ पहुंचे मानवेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संबोधित करते हुए मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विकास के काम तो होते रहेंगे,लेकिन पहले कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए। कार्यकर्ता को खुश करना जरूरी है।विकास के काम तो होते रहेंगे, पहले कार्यकर्ताओं के काम होने चाहिए: मानवेंद्र सिंह

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से क्षति पहुंचाई गई थी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से या फिर रिश्तेदारों का गलत स्थानों पर पदस्थापन कर के नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। ऐसे में विकास के काम तो होते है और होते रहेंगे, इसलिए पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं का काम होना चाहिए। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इसके लिए मैं आपकी आवाज जयपुर ही नहीं दिल्ली तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को न्याय मिल सके।

उल्लेखनीय है कि दिग्गज भाजपा नेता जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने झालारापाटन सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि वे हार गए थे।

मानवेंद्र की पत्नी बोली,हमारी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी

उधर मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह ने बाड़मेर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के टिकट पर झालारापाटन से चुनाव लड़कर कोई गलती नहीं की, इससे राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमें पूरा मान-सम्मान दिया है। 

Back to top button