वाह कलयुग! चाचा ने ही नाबालिग भतीजी के साथ बनाया शारीरिक संबंध

बाराबंकी। जिले के थाना सुबेहा क्षेत्र के एक गांव में सगे चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने कहा कि परिजनों के मुताबिक 12 वर्षीय किशोरी बीती रात अपने घर में अकेली थी। परिजन कहीं बाहर गए हुए थे उसी समय पड़ोस का रहने वाला राकेश कुमार गुप्ता मौका पाकर घर में घुस गया। उसने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिये जिला अस्पताल भेजा।
ये भी पढ़ें: पीरियड्स को लेकर सोनम कपूर ने कही तीखी बात, बोला- ‘बचपन में दादी ऐसा बोलती थीं’
पुलिस ने एक सूचना के आधार पर फरार आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। भाषा





