वाहनों पर GST घटाने से रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को फायदा होगा: आनंद महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बुधवार को कहा कि वाहनों पर GST घटाने से रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि छोटी कंपनियों और रोजगार पर वाहन उद्योग का अधिक असर पड़ता है।

अभी वाहनों पर 28 फीसद GST लगता है। महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘हम समुद्र मंथन के लिए एक मंदार पर्वत की तलाश कर रहे हैं, ताकि अर्थव्यवस्था में कुछ हलचल हो। कहना चाहता हूं कि वाहन उद्योग इसी तरह की मथनी का काम कर सकता है।

इसका छोटी कंपनियों और रोजगार पर कई गुना असर होता है। वाहनों पर जीएसटी घटाने से फायदा होगा।’ मालूम हो कि देश का वाहन उद्योग रोजगार देने के मामले में तीसरे स्थान पर है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के पूर्व प्रमुख जॉन के पॉल ने भी वाहनों पर जीएसटी घटाने की मांग की है।

एक बार फिर फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, इतने रुपये हुआ सस्ता

उनके मुताबिक, वाहनों पर GST की दर घटाने से भारतीय वाहन उद्योग की बढ़ोतरी को सपोर्ट मिल सकता है। इससे पहले सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ने भी आगामी बजट में वाहनों पर GST घटाकर 18 फीसद करने की मांग की थी।

Back to top button