वापस आ रहा है मोटोरोला का यह पुराना फ्लिप फोन, कीमत सुनकर आपके उड़ जाएंगे आपके होश

मोटोरोला ने अपने आइकॉनिक फोन मोटोरोला रेजर (Motorola Razr) को लांच करने की तैयारी में है। Motorola Razr पहले जहां एक फ्लिप फोन था, वहीं अब इसकी वापसी फोल्डेबल फोन के रूप में होने वाली है। द वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक मोटोरोला का यह फोन काफी महंगा होगा। बताया जा रहा है कि लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला के इस फोन की कीमत 1 लाख रुपये के करीब होगी।वापस आ रहा है मोटोरोला का यह पुराना फ्लिप फोन, कीमत सुनकर आपके उड़ जाएंगे आपके होश

बता दें कि Motorola Razr साल 2004 में लांत हुआ था और फ्लिप फोन होने के कारण बाजार में इसकी काफी मांग थी। उस समय इस फोन को Razr V3 के नाम से लांच किया गया था। एक रिपोर्ट की मानें तो 2008 तक मोटोरोला रेजर फोन की बिक्री 130 मिलियन से अधिक हुई थी।

वहीं ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब मोटोरोला वेरिजॉन के साथ स्मार्टफोन लांच कर रही है। इससे पहले भी मोटोरोला ने 2011 और 2012 में वेरिजॉन के साथ अपने स्मार्टफोन Droid Razr को लांच किया था। बताया जाता है कि Droid Razr फोन उस समय दुनिया का सबसे पतला फोन था।

Back to top button