वानखेड़े टेस्ट: जेनिंग्स का अर्धशतक, पहला सेशन रहा इंग्लैंड के नाम

विजय रथ पर सवार भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अपनी पुरानी श्रृंखला की हार की भरपाई करने के मंसूबों के साथ वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर कदम रखेगी. भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है. चौथे टेस्ट मैच में जीत या ड्रॉ से वह श्रृंखला का विजेता बन जाएगा.

इंग्लैंड ने भारत को लगातार तीन श्रृंखलाओं में हराया है. अब भारत के पास इसका हिसाब बराबर करने का बेहतरीन मौका है. विराट कोहली की अगुआई वाली यह टीम भी इस बात को जानती है और किसी भी हाल में वह इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहेगी.

इंग्लैंड ने भारत को 2011, 2014 और फिर 2015 में हराया था.

इसके अलावा भारत के पास लगातार 17 टेस्ट मैचों में अपराजित रहने के रिकार्ड की बराबरी का बेहतरीन मौका है. भारत ने अपने पिछले 16 टेस्ट मैचों में हार का स्वाद नहीं चखा है.

राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. इसके बाद भारत ने विशाखापट्नम और मोहाली में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करते हुए मेहमानों पर दवाब बनाया है. अब तकरीबन सप्ताह भर के अंतराल के बाद मैदान पर उतरने वाली मेजबान टीम जीत दर्ज कर अपने बचे काम को अंजाम देना चाहेगी.

Back to top button