वाड्रा से मनी लांड्रिंग मामले में ईडी आज करेगी पूछताछ

नई दिल्ली। पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा से छह फरवरी को मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ होगी। दिल्ली के जाम नगर हाउस स्थित प्रवर्तन निदेशालय(ED) के दफ़्तर में वाड्रा दोपहर बाद पहुंचेंगे। राबर्ट वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा, जिससे ईडी पूछताछ कर रही है, से कुछ अहम जानकारी एजेंसी को मिली हैं। इसी आधार पर वाड्रा से पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़ें :-महाहड़ताल के पहले कर्मचारियों ने प्रदेश भर में निकाली मोटर साइकिल रैली 
आपको बतादें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से वाड्रा को पिछले सप्ताह अंतरिम जमानत मिल गई थी। उन्हें 16 फरवरी तक यह राहत मिली है। उनके वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि वाड्रा 6 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय(ED) के सामने पेश होंगे।
ये भी पढ़ें :-महाराष्ट्र: अन्ना हजारे ने रालेगण सिद्धि में अपना उपवास किया समाप्त 
जानकारी के मुताबिक ईडी ने लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड की संपत्ति खरीदने को लेकर वाड्रा के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है।आयकर विभाग फरार हथियार कारोबारी संजय भंडारी के खिलाफ काला धन कानून और कर कानून के तहत दर्ज मामलों की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि उसके संबंध वाड्रा के क़रीबी मनोज अरोड़ा के साथ हैं।

Back to top button