वर्ल्ड कप सफल आयोजन से खुश FIFA चीफ, बोले- अब भारत होगा फुटबॉल का देश

भारत में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के सफल आयोजन से हर खेलप्रेमी संतुष्ट है. फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो ने गुरुवार को कहा कि भारत अब फुटबॉल का देश बन गया है. इन्फेंटीनो शुक्रवार को होने वाली फीफा परिषद की बैठक और फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल मैच के लिए भारत पहुंचे हैं.

वर्ल्ड कप सफल आयोजन से खुश FIFA चीफ, बोले- अब भारत होगा फुटबॉल का देश

एजेंसी की खबर के अनुसार, अंडर-17 विश्व कप के आयोजन के बारे में 47 वर्षीय इन्फेंटीनो ने कहा, “सभी भारतीयों का शुक्रिया, यह बेहद जरूरी था. मेरे लिए यहां आना बड़े सम्मान की बात है.”

अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने गुरुवार सुबह हवाईअड्डे पर इन्फेंटीना का स्वागत किया. एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल पटेल और इन्फेंटीनो के बीच एक अनौपचारिक बैठक भी होगी.

ये भी पढ़े: #MeToo: बिस्तर पर मास्टरबेट करने लगा और मुझ पर टूट पड़ा प्रोड्यूसर, ‘थ्रीसम’ नहीं किया तो फिल्म से निकाला

दूसरी ओर, इंग्लैंड की अंडर-17 फुटबॉल टीम के कप्तान जोएल लातिब्यूदिएरे की नजर फीफा अंडर-17 विश्व कप खिताब पर है. इंग्लैंड ने बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में ब्राजील को 3-1 से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इंग्लैंड का सामना 28 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले में स्पेन से होगा.

 

Back to top button