वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को सौंपी गई भाजपा की कमान, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को भाजपा की कमान सौंपी गई है। प्रांतीय मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से इस पद पर चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने उनके की घोषणा की।

उत्तराखंड भाजपा के मुखिया पद की दौड़ में बंशीधर विधायक पहले से ही अकेले दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे। इसके बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर भी लग गई है। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

जीवन परिचय नाम

बंशीधर भगत

जन्म: 08 अगस्त 1951 (भक्यूड़ा -भीमताल)

निवास: लोहरियाताल, हल्द्वानी

शिक्षा: हाईस्कूल

राजनीतिक सफर 

-1970 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े

-1975 में जनसंघ के सदस्य

-1989 में भाजपा के नैनीताल

– ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष बने

-1991 में पहली बार नैनीताल से विधायक

-1993 में उप्र में राज्यमंत्री वन

-1996 में खाद्य, रसद एवं पर्वतीय विकास मंत्री

-2000 में उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री

-2007 में कैबिनेट मंत्री

-2012 और 2017 में विधायक

किसान आंदोलन से हुई सियासी सफर की शुरुआत 

पूर्व मंत्री और विधायक बंशीधर भगत ने किसान आंदोलन से अपने सियासी सफर की शुरुआत की। वे 1975 में जनसंघ से जुड़े और फिर उन्होंने किसान संघर्ष समिति बनाकर किसानों की आवाज बुलंद की। जमरानी बांध के लिए उनकी अगुआई में सात दिन का बड़ा आंदोलन चला। इसके बाद उत्तरप्रदेश और फिर उत्तराखंड विधानसभा में वह राज्य और राज्यवासियों के मसलों को निरंतर उठाते आ रहे हैं।

Back to top button