वनडे सीरीज के लिए भारत के खिलाफ उतरेंगे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल…

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में हुई वनडे सीरीज से पहले गेल ने कहा था कि वह वर्ल्ड कप के बाद सन्यास ले लेंगे, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपना मन बदल लिया.

वनडे क्रिकेट में गेल ने कुल 10,393 रन बनाए हैं और उन्हें महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (10,405) से आगे निकलने के लिए केवल 13 रन चाहिए.

वेस्टइंडीज के अंतरिम मुख्य कोच फ्लॉयड राइफर ने कहा, ‘क्रिस एक बहुमूल्य खिलाड़ी हैं और वह हर ड्रेसिंग रूम में अपना अनुभव और ज्ञान लेकर आते हैं. उनका टीम में होना बहुत अच्छा है.’ गेल के अलावा जॉन कैम्पबल, रॉस्टन चेस और ऑलराउंडर कीमो पॉल की भी टीम में वापसी हुई है.

वनडे सीरीज- शेड्यूल

पहला वनडे: 8 अगस्त, गुयाना (भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे)

दूसरा वनडे: 11 अगस्त, त्रिनिदाद (शाम 7:00 बजे)

तीसरा वनडे: 14 अगस्त, त्रिनिदाद (शाम 7:00 बजे)

टीम: जेसन होल्डर (कप्तान), जॉन कैम्पबल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, रॉस्टन चेस, फैबियन एलन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, क्रिस गेल, शेल्डर कॉटरेल, ओशेन थॉमस, शाई होप, केमार रोच.

Back to top button