वतन वापस लौटे अभिनंदन, पूरे देश में जश्न का माहौल

पाकिस्तान आर्मी द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन कुछ ही देर में वतन वापस लौटेंगे. पाकिस्तान सेना उन्हें अटारी बॉर्डर लेकर पहुंच चुकी है. अमेरिका समेत कई देशों के दबाव और भारत के आक्रामक रुख के बाद पाकिस्तान अभिनंदन को वापस भेज रहा है.

विंग कमांडर अभिनंदन का अभी मेडिकल चेकअप किया जा रहा है. इसके बाद उनका मेडिकल रिपोर्ट तैयार किया जाएगा. इसके उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा.

एयरफोर्स के एंबुलेंस और फील्ड हॉस्पिटल के एंबुलेंस अटारी बॉर्डर पर इस वक्त मौजूद हैं. जैसे ही कमांडर अभिनंदन यहां पहुंचेंगे एयरफोर्स के अधिकारी उन्हें साथ कर लेंगे. इसके बाद उन्हें अमृतसर ले जाया जाएगा.

अभिनंदन की वापसी हैं खास, दुश्मन के कब्जे से 48 घंटे में ही रिहाई होना सराहनीय है

 

अटारी बॉर्डर पर इस वक्त गजब का जोश देखने को मिल रहा है. हालांकि आज बीटिंग रिट्रीट परेड कैंसिल है, लेकिन फिर अटारी बॉर्डर से कुछ दूर काफी लोग मौजूद हैं.

अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ और एयरफोर्स के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद हैं.

Back to top button