वक्त पर नहीं मिली मेडिकल सुविधा, बीच मैच में हुई क्रिकेटर की मौत

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ऑफिस लीग में शनिवार दोपहर क्रिकेट फील्ड में एक खिलाड़ी को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।वक्त पर नहीं मिली मेडिकल सुविधा, बीच मैच में हुई क्रिकेटर की मौत

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आश्चर्यजनक बात यह है कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से मान्यता प्राप्त एसोसिएशन होने के बावजूद ग्राउंड पर कोई मेडिकल फेसिलटी नहीं थी।

यह भी पढ़े : पुणे टेस्ट में भारत की करारी हार पर क्या बोले सचिन तेंदुलकर

45 साल के रिजवान खान ने 5 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिए थे। सेकंड इनिंग्स में बैटिंग करने उतरी यूपीएसआईडीसी की तरफ से रिजवान ने 15 रन बनाए। वह फील्ड पर ही सीने में कुछ उलझन महसूस करने लगे।

यह भी पढ़े : पुणे टेस्टः ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 105 पर ही कर दिया ढेर

आउट होने के बाद वह ड्रेसिंग रूम में आकर बैठे। करीब 15 मिनट बाद उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। कुछ ही देर में दर्द तेज हो गया।

ग्राउंड पर कोई मेडिकल फेसिलटी न होने पर ओईएफ हॉस्पिटल से मदद मांगी गई। स्ट्रेचर से जब रिजवान को हॉस्पिटल भेजा गया, तो डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की बात कहकर कार्डियॉलजी रेफर कर दिया।

Back to top button