लड़की से लड़का बन रहा ट्रांसजेंडर पुरुष हो गया प्रेग्नेंट, पूरी कहानी जानकर आप हैरान हो जाएंगे

आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। ये एक ऐसी खबर है जो आपको टीवी के एक लव सीरीज कार्यक्रम में भी जल्द ही देखने को मिलेगी।
अमेरिका के टेक्सास में ट्रांसजेंडर पुरुष के साथ कुछ ऐसा हो गया जो उसने सपने में भी नहीं सोचा था। ट्रांसजेंडर कपल विली सिंपसन और स्टीफन गैथ की कहानी जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इन दोनों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे इन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।
विली ने बताया कि उन्हें नहीं लगता था कि वह कभी प्रेग्नेंट हो सकते हैं, क्योंकि वह पिछले 7 सालों से टेस्टोस्टरोन ले रहे थे। लेकिन, विली अचानक प्रेग्नेंट हो गए। दरअसल ट्रांसजेंडर विली महिला से पुरुष में ट्रांसफॉर्म होने की कोशिश कर रहे थे। वह लगातार टेस्टोस्टेरोन ले रहे हैं, मगर वह इस दौरान प्रेग्नेंट हो गए।
आपको बता दें कि टेस्टोस्टरोन एक बेहद जरूरी मेल हार्मोन है। टेस्टोस्टरोन का स्तर यौवन के दौरान बढ़ता है और युवावस्था के दौरान अधिक होता है। 30 साल की उम्र के बाद किसी पुरुष के टेस्टोस्टरोन के स्तर में हर साल थोड़ी गिरावट होना सामान्य बात होती है। टेस्टोस्टरोन का स्तर शरीर में प्रजनन प्रणाली और कामुकता से लेकर मांसपेशियों और बोन डेंसिटी तक सभी को प्रभावित करता है।
हालांकि, बच्चे को जन्म देने को लेकर ट्रांसजेंडर कपल विली और स्टीफन के मन में कई प्रकार के डर थे और दोनों बच्चे के जन्म के बाद बच्चे को एडॉप्शन के लिए देना चाहते थे लेकिन अब विली का कहना है कि अब वह बच्चे की खुद परवरिश करेंगे और वे चाहते हैं कि उनको बराबर का सम्मान मिले।
ट्रांसजेंडर कपल विली और स्टीफन ने अपने होने वाले बेटे का नाम रोवान फॉक्स रखा। विली ने यह भी कहा कि डिलिवरी के दौरान होने वाले दर्द को लेकर वे काफी डरे हुए हैं। बता दें ट्रांसजेंडर कपल विली और स्टीफन ने अपनी कहानी वी टीवी के रिएलिटी शो एक्सट्रीम लव सीरीज पर शेयर की है। जो लोगों को दिखाई जाएगी।
विली और स्टीफन ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिसमें वह टेक्सास के सैन एंटोनियो के एक अस्पताल में भर्ती हैं और एक महिाल डॉक्टर उनका अल्ट्रासाउंड करते भी दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
देखे वीडियो:-
https://www.facebook.com/ExtremeLoveShow/videos/1995834074054455/





