लड़की के परिवार ने लड़के को चारपाई से बांधकर जला दिया जिन्दा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचना भारी पड़ गया। लड़की के घरवालों ने उसे रंगे हाथों धर लिया। वे इतने क्रोध में थे कि पहले युवक की बुरी तरह पिटाई की गई और बाद में चारपाई से बांधकर उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

इस घटना के बाद लड़की के रिश्तेदार मौके से फरार हो गए। लड़के के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया है और आरोपियों की खोज शुरू कर दी है। दो दिनों के बाद पुलिस लड़की के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। उल्लेखनीय है कि, यह मामला जिले के कोतवाली शहर इलाके के अंतर्गत आने वाले भदैचा गांव का बताया गया है। यहाँ एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा और पकड़ा गया।

लड़की के घरवालों ने उसे चारपाई से बाँध कर जिन्दा जला दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा पुलिस को भी जानकारी दी गई। पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राजधानी लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बेटे की मौत की खबर पाकर युवक की मां ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

Back to top button