लड़की की शादी में द्वारपूजा के दौरान हो गया विवाद

 लड़की की शादी में द्वारपूजा के दौरान विवाद हो गया। जिसमें एक महिला व 12 वर्षीय बालक घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना छपिया क्षेत्र के लोथरपुर बढौलीपुर निवासी झिनकन कश्यप ने छपिया थाने में तहरीर दी है कि बीते सोमवार को उसकी बेटी की शादी थी। रात दस बजे दरवाजे पर द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय दो युवक महिलाओं के पास आकर खड़े हो गए। जिसे बरातियों व घरातियों ने खड़े होने पर मना किया। जिसके बाद उक्त दोनों वापस चले गए। थोड़ी देर बाद वह दोनों अपने कई साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर आ गए। गाली देते हुए घर में घुसकर मारने पीटने लगे। विरोध करने मोटरसाइकिल, घरेलू सामान तोड़ दिया। मारपीट में रिश्तेदार उर्मिला देवी पत्नी अशोक तथा विशाल पुत्र राजकरन निवासी रमवापुर उतरौला चोटें आईं। घायलों का उपचार पीएचसी पर कराया गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खालिद, आशिक अली, रफीउल्लाह, नवीउल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए छपिया व खोड़ारे थाने की फोर्स बुलाई गई थी। निगरानी के लिए घटना स्थल पर फोर्स तैनात है।

Back to top button